खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण परेशान थे लोग, अब बिजली आपूर्ति में आएगी तेजी

मनिका, लातेहार। संवाददाता: अभय मांझी

मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह के त्वरित प्रयास से मनिका प्रखंड में केवल 24 घंटे के भीतर नया 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया।
क्षेत्र में पहले से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

विधायक रामचंद्र सिंह के पहल पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर लगाया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

विधिवत उद्घाटन, पूजा-अर्चना के साथ हुई शुरुआत

नवस्थापित ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कामाख्या प्रसाद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान एवं सुरेंद्र भारती द्वारा फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर दिनेश राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार गुप्ता, बबन पासवान, शिव प्रसाद, दिलीप विश्वकर्मा, विकास कुमार एवं बिजली विभाग के ज्ञानचंद कुमार सहित कई स्थानीय नेता एवं कर्मी उपस्थित रहे।

विधायक के प्रयासों की सराहना

मौके पर मौजूद सभी लोगों ने विधायक रामचंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
मनिका विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक रामचंद्र सिंह निरंतर प्रयासरत हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *