मनिका, लातेहार | रिपोर्ट: अभय मांझी
मनिका प्रखंड के विशुनबांध पंचायत अंतर्गत व्यांग गांव में तेज बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ हुई वज्रपात ने किसानों पर कहर बरपा दिया। इस वज्रपात की चपेट में आकर गांव के कुल 28 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार जिन किसानों के पशु हताहत हुए, उनकी सूची निम्नलिखित है:
मनोज यादव – 3 पशु
दिलेश्वर यादव – 2 पशु
गंगेश्वर यादव – 3 पशु
कमलेश यादव – 2 पशु
छठन यादव – 2 पशु
अर्जुन यादव – 2 पशु
महेश्वर यादव – 1 पशु
बिनेश्वर यादव – 2 पशु
दामोदर यादव – 9 पशु
छोटा अर्जुन यादव – 2 पशु
ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी बारिश के दौरान खुले में थे, तभी अचानक तेज वज्रपात हुआ और पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में शोक और भय का माहौल बन गया।
किसानों का कहना है कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। कई किसान ऐसे हैं जिनके मवेशी ही आजीविका का मुख्य साधन थे। अब वे बेहद परेशान और हताश हैं।
ग्रामीणों और प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है, ताकि उनकी क्षति की भरपाई हो सके और जीवन पटरी पर लौट सके।
स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए।