राँची, 19 अप्रैल 2025 | sarhulnews.com
राँची वासियों के लिए गर्व और रोमांच का पल आ गया है। पहली बार राँची के खोजा टोली, नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम अपने हैरतअंगेज़ हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। यह शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को आयोजित होगा।
एयर शो में प्रवेश निःशुल्क
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। एयर शो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना के प्रति प्रेरित करना है।
विशेष आमंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम के लिए सभी स्कूलों, छात्राओं, PVTG परिवारों और जिले के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। शो स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर खाद्य पदार्थ लाने की अनुमति नहीं होगी।
विमानों की प्रस्तुति और तिरंगे की विशेष उड़ान
सूर्य किरण टीम की कमेंटेटर कन्वल संधू ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में 9 विमान एक साथ उड़ान भरते नजर आएंगे, जो 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए आसमान में विभिन्न आकृतियाँ बनाएंगे। राँची में पहली बार लोग विमान द्वारा तिरंगे को आसमान में लहराते हुए देख पाएंगे।
लाइव प्रसारण Jhargov.tv पर 9 am
दिनांक-19.04.2025
भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक दल के सानिध्य में भव्य एवं अद्भुत एयर शो..
YouTube के इस लिंक 👇पर भी प्रसारण
प्रसारण Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ प्रसारण।