रामगढ़ जिले के कुजू स्थित सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जनता मजदूर संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना केंद्रीय महामंत्री सह जेबीसीसी सदस्य सिद्धार्थ गौतम के निर्देशानुसार, क्षेत्रीय सचिव जगदीश महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

धरने के दौरान जगदीश महतो ने कहा कि केंद्र सरकार पुराने लेबर कोड को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू करने का प्रयास कर रही है, जिससे मजदूरों के अधिकारों पर असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोयला उद्योग से वेज बोर्ड हटाना चाहती है और खदानों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है।

इन सभी मुद्दों के विरोध में न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगों को लेकर 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस धरना के माध्यम से स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) गिरीश चंद्र को मांग-पत्र सौंपा गया।

इस प्रदर्शन में कई प्रमुख नेता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

मेघलाल मंडल (आरा), आफताब हुसैन, सरवन करमाली, संत विलास करमाली, रोशन लाल महतो, ओम प्रकाश अग्रवाल, कपिल मंडल, जानकी महतो, अजय कुमार (संगठन मंत्री), मदन महतो, ईश्वर वेदिया, राम लखन प्रसाद, विजय कुमार मोहाली, बिगन राम, और सत्य प्रकाश मंडा शामिल थे।

उमेश प्रसाद साहू (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

नंदकिशोर प्रसाद (वेलफेयर सदस्य)

राजकुमार महतो (शाखा सचिव करमा)

राजकुमार दास (शाखा अध्यक्ष तोपा)

मेघलाल मंडल (आरा), आफताब हुसैन, सरवन करमाली, संत विलास करमाली, रोशन लाल महतो, ओम प्रकाश अग्रवाल, कपिल मंडल, जानकी महतो, अजय कुमार (संगठन मंत्री), मदन महतो, ईश्वर वेदिया, राम लखन प्रसाद, विजय कुमार मोहाली, बिगन राम, और सत्य प्रकाश मंडा शामिल थे।

धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और संगठन ने आने वाले समय में आंदोलन को और तेज़ करने की चेतावनी दी।

संवाददाता | आशीष कुमार मुखर्जी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *