रांची, 18 मार्च: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विनोद पांडे के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए चतरा जिले के बचरा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम समाजसेवी बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे, जिनमें रांची जिला के अश्वनी शर्मा, हेमलाल मेहता, अजीत नायक, आयुष राज वर्मा, निमोन कश्यप, मनीष नायक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए नए सदस्यों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।