रांची, 22 अप्रैल 2025:
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली एजेंडा अब साफ हो गया है — न्यायपालिका से टकराव और समाज में ध्रुवीकरण फैलाना।

उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर गृहयुद्ध भड़काने का आरोप लगाया था। भले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बयान को व्यक्तिगत राय बताया हो, लेकिन हेमंत विश्व शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नेताओं के समर्थन से भाजपा की सोच उजागर हो गई है।

बंधु तिर्की ने कहा:

“भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझना चाहिए कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन देश और उसका संविधान शाश्वत हैं।”

(संवाददाता ,संजय ओझा, सरहुल न्यूज़)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *