रांची: झारखंड विधानसभा के बाहर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों कार्यकर्ताओं ने शहीद मैदान से विधानसभा तक गगनभेदी नारों के साथ मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पूरे क्षेत्र में लाल झंडों की बाढ़ आ गई, जिससे विधानसभा जाने वाली सड़क पूरी तरह लाल हो गई

भाकपा की प्रमुख मांगें:

✔️ भूमि बैंक रद्द कर जमीन की रसीद चालू करें – महेंद्र पाठक
✔️ झारखंड विधानसभा में अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करें – भंते जैनेंद्र कुमार
✔️ कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द किया जाए – डॉ. मिथिलेश डांगी
✔️ मजदूरों को ₹26,000 न्यूनतम वेतन मिले – पी.के. पांडे
✔️ झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन, नौकरी और आरक्षण दिया जाए

डी. राजा का बड़ा हमला – ‘झारखंड को कॉरपोरेट हब बनाया जा रहा’

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा महासचिव कॉमरेड डी. राजा ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को कॉरपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, जबकि झारखंड के लोग बेरोजगारी, विस्थापन और गरीबी से जूझ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को जनता से किए गए वादे पूरे करने की चेतावनी दी

राज्य के 24 जिलों से हजारों प्रदर्शनकारी ट्रेन और अन्य साधनों से रांची पहुंचे। शहीद मैदान से विधानसभा तक लंबे जुलूस निकाले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *