रांची, 5 जून 2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण किया गया।

इस अभियान की शुरुआत आज विद्यालयों के खुलते ही की गई। ग्रीष्मावकाश के दौरान ही कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को एक पौधे की व्यवस्था करने का गृहकार्य दिया गया था। उसी क्रम में आज 5 जून को छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अधिकारियों के सहयोग से लगभग डेढ़ लाख पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर 2025 तक कुल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करना है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल हर स्कूल और पंचायत स्तर पर सक्रिय रूप से चलाए जाने की योजना है।