लातेहार : बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मनिका थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार एवं थाना प्रभारी शशि कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके लिए विशेष एहतियात और निगरानी जरूरी है, ताकि बकरीद का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।

थाना प्रभारी शशि कुमार ने बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि गलत अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी, ताकि किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी समुदायों से मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की और कहा कि मनिका थाना सदैव जनता की सेवा में तत्पर है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अगर किसी शरारती तत्व द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, बॉडी ग्राम प्रधान कयूम अंसारी, बली यादव, तस्लीम अंसारी, समाजसेवी अख्तर अंसारी, संजय सिंह, छोटू राजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

______संवाददाता : अभय मांझी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *