अभय मांझी | सिंजो, लातेहार

लातेहार: खरवार लोक सेवक संघ की केंद्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सिंजो पंचायत सचिवालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मुख्यतः वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए खरवार समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु आयोजन पर विचार करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 15 जून 2025 को एक राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अहम बैठक में अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद और खरवार आदिवासी एकता संघ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। झारखंड के विभिन्न जिलों — लातेहार, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, गुमला, रांची आदि से आए सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता खरवार लोक सेवक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह खरवार ने की। प्रमुख रूप से मौजूद अन्य गणमान्य अतिथियों में शामिल थे:

जानकी सिंह (केंद्रीय अध्यक्ष, अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद)

केदार सिंह, चंद्रदेव सिंह (गढ़वा), रणविजय सिंह (गुमला), बाबूलाल सिंह (गुमला)

कुलदीप सिंह (लोहरदगा), मनोज सिंह (पलामू), उपेंद्र सिंह (पांकी), इन्द्रदेव सिंह

गोविंद सिंह (लातेहार), राजदेव सिंह (बरवाडीह), अमरनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, शिव सिंह, सुरेश सिंह, मोहन सिंह, दुर्गा सिंह

विजय सिंह, सहायक सिंह (प्रखंड अध्यक्ष, खरवार आदिवासी एकता संघ)

बैठक में सामाजिक एकता, शिक्षा को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सभी प्रतिनिधियों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *