रविवार, 25 मई की रात 8 बजे रांची के डंगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि वेंकैट हॉल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का विप्र फाउंडेशन और विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत करने वालों में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
शशांक भारद्वाज (कोषाध्यक्ष)
प्रदीप कुमार शर्मा (प्रदेश महामंत्री)
नवीन पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष)
कृष्णा उपाध्याय (प्रदेश सचिव)
निरंजन शर्मा (प्रदेश संरक्षक)
शशांक भारद्वाज (कोषाध्यक्ष)
गोकुल शर्मा (रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष)
अशोक कुमार पांडेय (रामगढ़ जिलाध्यक्ष, युवा विंग)
कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह और गर्मजोशी का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने इस मुलाकात को यादगार और प्रेरणादायक बताया।
इस संबंध में जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
_____रिपोर्ट: गुड्डू पांडे