रांची: खलारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को केडी नेहरू क्लब, खलारी में “संगठन सृजन – 2025” कार्यक्रम के तहत एक अहम बैठक आयोजित की। इस मौके पर प्रखंड कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया और उन्हें कांग्रेस को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साबिर अंसारी ने की। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवरविधायक सुरेश कुमार बैठाराँची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। साथ ही प्रखंड पर्यवेक्षक राज उरांव और कांके विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में राजन सिंह राजा (लेबर सेल महासचिव), राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा तुरी, मोनू रजक, रौशनलाल, जावेद अंसारी, विजय मुंडा, आशिक अंसारी, अजय सिंह, सुरेंद्र महतो, शमीम अंसारी, राजेंद्र लोहार, समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने संगठन को मज़बूत करने और कांग्रेस को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *