संजय ओझा (सरहुल न्यूज़)

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के मद्देनज़र झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का गंभीर असर पड़ रहा है और स्कूल जाने का मौजूदा समय बेहद जोखिम भरा हो गया है।”

राज्य के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य चेतावनी भी जारी की है और दिन के समय बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

जिलेवार तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • रांची: अधिकतम 42°C | न्यूनतम 21°C
  • बोकारो: अधिकतम 46°C | न्यूनतम 22°C
  • जमशेदपुर: अधिकतम 45°C | न्यूनतम 23°C
  • धनबाद: अधिकतम 44°C | न्यूनतम 24°C

अजय राय ने स्पष्ट कहा कि “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में हम सरकार से मांग करते हैं कि स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया जाए ताकि बच्चों को लू और गर्मी से राहत मिल सके।”

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *