रामगढ़ (भुरकुंडा) : कटिया सरना काली मंदिर परिसर में विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो ने की और संचालन मनु मुंडा ने किया। बैठक में सभी ने एक स्वर से कहा कि PVUNL प्रबंधन आउटसोर्सिंग एजेंसियों के रिक्वायरमेंट स्थान को सार्वजनिक करे और PVUNL प्लांट में स्थायी तकनीकी तथा गैर-तकनीकी पदों पर स्थानीय विस्थापित और प्रभावितों को 75% प्राथमिकता दे।

बैठक में मांग की गई कि अब तक किन एजेंसियों के तहत, किन स्थानों के किन लोगों को काम पर नियुक्त किया गया, इसकी सूची सार्वजनिक की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों में असंतोष बढ़ेगा।

इससे पहले 26 मई 2025 को रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और स्थानीय विधायक रोशन लाल चौधरी भी उपस्थित थे। उस बैठक के बाद PVUNL प्रबंधन से आग्रह किया गया था कि 25 गांवों के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों के साथ न्याय करते हुए पारदर्शिता के साथ स्थायी रोजगार का रास्ता साफ किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा

बैठक में किशोर कुमार महतो, मनु मुंडा, कुमेल उरांव, कौलेश्वर महतो, अलीम अंसारी, प्रियानाथ मुखर्जी, अब्बास अंसारी, दीपक कुमार, किरण वाला, बीना देवी, अनीता देवी, रिंकू देवी, चिंता देवी, शांति महतो, सोनी कुमारी, प्रमिला देवी, कुंजी देवी, अलका देवी, रीता देवी, दशमी देवी, बुधन देवी, ममता कुमारी, सुमित कुमारी, कालेश्वर महतो, विकास कुमार गिरी, विक्की मुंडा, कलेश मुंडा, किशोर कुमार सिंह, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार महतो, संजय कुमार गुरु, जय किशोर पहन, अमरनाथ यादव, कृष्ण कुमार, अमित प्रसाद, प्रेम मुंडा, संतोष ठाकुर, रामकुमार सिंह, ब्रह्मदेव कुमार, मोहम्मद इरफान, निलेश्वरी देवी, बलवंती देवी, महेश कुमार, कामदेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

______संवाददाता : गुड्डू पांडे

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *