चाईबासा/सारंडा: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से करीब 5 टन विस्फोटक लूटने वाले नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के घने जंगलों में मोर्चा खोल दिया है। जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के हवलदार सुनील कुमार घायल हो गए, वहीं नक्सली गोलीबारी के बाद भाग निकले।

क्या है पूरा मामला?

चार दिन पहले ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक ट्रक में जा रहे लगभग 5000 किलो विस्फोटक को 30-40 सशस्त्र नक्सलियों ने लूट लिया था। इस घटना के बाद से ओडिशा और झारखंड की सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।

बड़ी कार्रवाई:

चाईबासा पुलिस, CRPF, कोबरा, Odisha SOG, और JJ की संयुक्त टीम ने सारंडा के थोलकोबाद, दीघा, छोटानागरा और बराईबुरु के जंगलों में एक साथ ऑपरेशन शुरू किया।

शुक्रवार दोपहर तिरिलपोसी के जंगलों में मुठभेड़ हुई, जिसमें करीब 100 राउंड फायरिंग हुई।

मुठभेड़ से ठीक पहले नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पूर्व में लगाए गए IED में विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आकर कोबरा जवान घायल हो गया।

क्या मिला मुठभेड़ के बाद?

सुरक्षा बलों ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाकर:

  • भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री
  • नक्सली वर्दी
  • दैनिक उपयोग के सामान जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *