मनिका, लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नदबेलवा गांव स्थित एनएच-39 पर बुधवार को एक सवारी गाड़ी अज्ञात ट्रक से साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन की मां समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मनिका थाना क्षेत्र के निवासी हैं और मनिका के दो मुहान शिव मंदिर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना उस वक्त हुई जब सवारी गाड़ी (JH13A 3740) साइड लेने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने एसआई प्रमोद कुमार को दल-बल के साथ मौके पर रवाना किया। स्थानीय ग्रामीणों और झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम की मदद से घायलों को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

👇 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में शामिल हैं:

बसंती देवी (लगभग 55 वर्ष) — दुल्हन की मां

रूबी देवी (लगभग 35 वर्ष)

रिंकी कुमारी (लगभग 15 वर्ष)

शुकुल राम (लगभग 23 वर्ष)

इसके अलावा पांच अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त सवारी गाड़ी मनिका बगडेगवा निवासी उपेंद्र यादव की है। वाहन को मनिका थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *