रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को राजधानी रांची के फिरायालाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की और देश की अखंडता एवं सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान शहीद हुए जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने कहा, “यह हमला न केवल कायरता की पराकाष्ठा है, बल्कि भारत की एकता और संप्रभुता पर सीधा प्रहार है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे।”

उन्होंने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रहित और जनसुरक्षा के मुद्दों पर हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रही है और आगे भी अपनी भूमिका निभाती रहेगी।

इस विरोध कार्यक्रम में अभिषेक राय, उमेश तिवारी, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, आदित्य विजय प्रधान, उत्तम कुमार, राजेश वर्मा, ज्योति होरो, विकास राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां थीं, जिन पर आतंकवाद के खिलाफ नारे लिखे गए थे। प्रदर्शन के माध्यम से जनता की भावनाओं को मुखर करते हुए लोजपा (रामविलास) ने यह स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *