जेएमएम केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय से बबलू सागर मुंडा की शिष्टाचार मुलाकात

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में जेएमएम नेता बबलू सागर मुंडा ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बबलू सागर मुंडा ने महान आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया । मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, सामाजिक मुद्दों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बात की गई। वहीं बबलू सागर मुंडा ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *