Category: राज्य समाचार

  • रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त, मनोज कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की

    रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त, मनोज कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की

    रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल, राँची मनोज कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की । उपायुक्त राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल, राँची मनोज कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

  • हाथियों का तांडव: हजारीबाग के चुरचू में 6 की मौत, एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल

    हाथियों का तांडव: हजारीबाग के चुरचू में 6 की मौत, एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल

    झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिले के विभिन्न गांवों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है।

    चुरचू प्रखंड में दर्दनाक घटना

    चुरचू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने तांडव मचाते हुए 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

    ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीने से हाथियों का झुंड लगातार जंगलों और गांवों में घूम रहा है, जिससे लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हो रहा है।

    ग्रामीणों में आक्रोश

    लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग और प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

    ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर भगाने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।प्रशासन से कार्रवाई की मांगग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल गांवों में भय का माहौल है और लोग रात में पहरा देने को मजबूर हैं।