गुमला में लघु सिंचाई कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट राहुल प्रताप को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उनके आवास में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने यह कार्यवाही लघु सिंचाई कार्यालय परिसर स्थित राहुल प्रताप के आवास में की जहां राहुल प्रताप के द्वारा एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के क्रम में एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने राहुल प्रताप को उनके कार्यालय लाया गया जहां उनसे घंटों पूछताछ की गई साथ ही संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
