संवाददाता ,गुड्डू पांडे
पतरातू, रामगढ़ | आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक रविवार को सुंदरनगर पंचायत भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया।
इस बैठक में केंद्रीय महासचिव विजय साहू, केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा, कौलेश्वर गंझू, जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीरत्नम साहू, केंद्रीय सदस्य राजू कुमार, जिला प्रवक्ता बीरेंद्र झा समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख प्रस्ताव:
विधानसभा प्रभारी की त्वरित घोषणा के लिए प्रस्ताव पारित कर जिला कमिटी को सूचित किया गया।
पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन के विस्तार के लिए पंचायत प्रभारियों का चयन।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल द्वारा सांसद व विधायक से मिलकर आजसू की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा।
सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आजसू कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर विरोधियों को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर विरोध प्रस्ताव पारित।
कार्यकर्ताओं में रोष
बैठक को संबोधित करते हुए विजय साहू ने कहा कि सांसद द्वारा व्यावसायिक लोगों को प्रतिनिधि बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजसू पार्टी का जनाधार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे मजबूत है और ऐसे में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिलीप दांगी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और हिस्सेदारी के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “संघर्ष राजनीति का हिस्सा है, लेकिन सम्मान से समझौता नहीं होगा।”
गिरिडीह का उदाहरण देते हुए मांग
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधि बनाए जाने का उदाहरण देते हुए बड़कागांव में भी आजसू कार्यकर्ताओं को समान प्रतिनिधित्व देने की मांग की। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि यदि 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधि बनाया जाता है, तो 10 आजसू कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए।
भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में विक्रांत साहू, कैलाश प्रसाद, अजय रवि, राखी कुमारी, सुमन देवी, रमेश राम, रॉबिन मुखर्जी, कृष्णा कुशवाहा, संतोष पासवान, राजेश महतो, कवि राय, मिथुन कुमार, सहित 60+ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।