संवाददाता | गुड्डू पांडे

नई दिल्ली। न्यू झारखंड भवन में आज बड़कागांव के युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सोनू इराकी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान सोनू इराकी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और राज्य के लिए उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके समुचित इलाज और देखभाल के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गुरुजी केवल एक राजनीतिक शख्सियत नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की आत्मा हैं।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को सामाजिक-संगठनात्मक संवाद और युवा नेतृत्व के जुड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। सोनू इराकी की सक्रियता को बड़कागांव क्षेत्र के युवा वर्ग में सकारात्मक ऊर्जा और राजनीतिक जागरूकता का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *