मनिका से अभय मांझी ।
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद को प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शांत करा दिया। बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की घटना सामने आई थी।
सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक सफेद रंग की ब्रेजा वाहन भी जब्त की है।

Leave a Reply