अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

रांची: अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए Army Recruiting Office Ranchi (ARO रांची) द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि

ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 01 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया में केवल योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी जानकारी सावधानीपूर्वक एवं सही ढंग से भरने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी?

भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक एवं अन्य आवश्यक निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट देखने की सलाह दी गई है।अंतिम तिथि से पहले करें पंजीकरणअभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *