रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय, रांची में झण्डोत्तोलन किया।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची जिलावासियों एवं सभी अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

झण्डोत्तोलन के समय उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल दंडाधिकारी . उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रांची, संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पाण्डेय , उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, राजेश कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, सुरभि सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार , ट्रेजरी ऑफिसर रांची, सारिका भगत, भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, के. के. राजहंस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रवि शंकर मिश्रा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार , उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक सुमन एवं सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।