रांची: मोरहाबादी मैदान में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के दस वर्ष पूर्ण होने पर “10 Years Celebration” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावक, आँगनवाड़ी सेविकाएं आदि को उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का शपथ दिलाया गया, साथ ही हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं को बीच सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची शहर के मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई कार्यक्रम में जिला समाज कलयाण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर, वन स्टॉप सेन्टर, रांची के केन्द्र प्रशासक, एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची के कर्मी आदि उपस्थित थे।